फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 12 साल बाद गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव का रास्ता साफ

Mon, 09 Feb 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से जुड़े गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के नए वोटों को सरकार ने मंजूरी दे दी है। साथ ही पिछले 12 साल से रुके कार्यकारिणी के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

सभा के सदस्य कुलदीप कौशिक ने बताया कि हरियाणा पंजीकरण एवं विनियमन सोसाइटी अधिनियम 2012 की धारा 85 के तहत सरकार ने आवश्यक अनुमति व छूट देते हुए नई सदस्यता को स्वीकृति दी है। वर्तमान में संस्था के 33,107 सदस्य हैं। अब नए सदस्य बनाए जाएंगे। नई वोटर लिस्ट बनने के बाद ही कार्यकारिणी का चुनाव होगा।
उन्होंने बताया कि सभा की सदस्यता लेने के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। सदस्यता शुल्क के रूप में 1100 रुपये अपने खाते से चेक, ड्राफ्ट या ऑनलाइन माध्यम से जमा कराने होंगे। पुराने आजीवन सदस्यों की सूची सभा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि पहले संस्था में 33,107 वोट थे जो वर्ष 2012 में बढ़कर 42,974 हो गए थे। नए वोटों को लेकर मामला अदालत में चला गया, जिस कारण चुनाव नहीं हो पाए।
कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 जनवरी 2014 को पूरा होने के बाद से संस्था का संचालन प्रशासक के माध्यम से हो रहा है। वर्तमान में 13वें प्रशासक के रूप में एसडीएम जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अब नए वोट बनने के बाद जल्द ही संस्था के चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मौके पर रामदिया भारद्वाज, ऋषि शर्मा, नरेश शर्मा, सुभाष शर्मा, सोमवीर लाठ व राजेश खानपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें