फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र को 11 साल बाद मिलेगी ईएसआई डिस्पेंसरी की सौगात

Mon, 20 Oct 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार किया गया
विज्ञापन
सोनीपत। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में करीब 11 साल बाद कामगारों को ईएसआई डिस्पेंसरी की सौगात मिलेगी। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की ओर से 1500 मीटर जमीन पर 3 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला ईएसआई डिस्पेंसरी भवन का निर्माण जारी है। विभाग ने नवंबर 2025 तक काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फिलहाल 5 कमरों के अस्थायी भवन में ईएसआई डिस्पेंसरी चल रही है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई के भवन निर्माण के लिए वर्ष 2014 में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को 1500 मीटर जमीन आवंटित की थी। लंबे इंतजार के बाद ने विभाग ने मई 2024 में डिस्पेंसरी के निर्माण के लिए टेंडर अलॉट किया था।
इसके बावजूद एचएसआईआईडीसी, पंचकूला मुख्यालय से नक्शा पास नहीं होने के कारण डिस्पेंसरी का निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। ठेकेदार भी निर्माण कार्य शुरू करने के लिए नक्शे का इंतजार करता रहा। नवंबर 2024 में नक्शे को मंजूरी मिलने के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया था।
विज्ञापन

अब ईएसआई डिस्पेंसरी के भवन निर्माण का कार्य अपने अंतिम चरम पर है। भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट लगाने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि नवंबर 2025 तक भवन निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाएगा।
10 हजार कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में डिस्पेंसरी का भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद करीब 10 हजार ईएसआई कार्डधारकों सहित 12 हजार कार्यरत श्रमिकों व उनके परिजनों को लाभ मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र में फिलहाल पांच कमरों के एक भवन में अस्थायी ईएसआई केंद्र चल रहा है जबकि ईएसआई के खुद के भवन निर्माण की प्रक्रिया वर्ष 2014 में शुरू हो चुकी थी। मुख्यालय स्तर पर कई अड़चनों के चलते लंबे समय तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
ज्यादा बीमारी में सोनीपत लगानी पड़ रही दौड़
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में अस्थायी भवन में संचालित ईएसआई डिस्पेंसरी में फिलहाल पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। सुविधाओं के अभाव में ज्यादातर कामगारों को इलाज के लिए सोनीपत के ईएसआई अस्पताल में भेज दिया जाता है।
ज्यादा बीमार होने की स्थिति में अस्थायी डिस्पेंसरी में मरीजों को दाखिल करने की भी सुविधा नहीं है। इससे यहां कार्यरत कामगारों में भी रोष है। वहीं, नई डिस्पेंसरी का निर्माण होने के बाद उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होने से कामगारों को यही पूर्ण लाभ मिलेगा।
भवन निर्माण से जहां स्टाफ कर्मियों की संख्या में इजाफा होगा वहीं श्रमिकों को दाखिल करने की व्यवस्था भी होगी।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी का निर्माण अपने अंतिम छोर में हैं। भवन निर्माण का कार्य तकरीबन पूर्ण कर लिया गया है। विभाग ने नवंबर 2025 तक शेष निर्माण कार्य को पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है। मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट लगाने का काम जारी है। डिस्पेंसरी के नए भवन का निर्माण होने के बाद चिकित्सकों के साथ मरीजों के लिए सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। -सतपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें