फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के चरित्र को अपनाकर जीवन को बना सकते हैं सुखद : जैन

विज्ञापन
गीता भवन मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा एवं श्री सुंदरकांड महायज्ञ में गीता ज्ञानेश्वर डॉ. स्वामी ? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने युवाओं का आह्वान किया कि वह भगवान श्रीराम के चित्र का पूजन कर उनके चरित्र को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ें। भगवान श्रीराम के चरित्र को अपनाकर हम जीवन को सुखद व सफल बना सकते हैं। वेश्री राम परिवार संस्था की ओर से गीता भवन मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा एवं श्री सुंदरकांड महायज्ञ (वार्षिकोत्सव) में मुख्यातिथि के रूप में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान गीता ज्ञानेश्वर डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज (भिक्षु) ने हवन करके पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन

जैन ने कहा कि भगवान श्रीराम सर्वगुण संपन्न थे, जिनका जीवन एक उदाहरण है। उनके जीवन का हर पहलू प्रेरणाओं से भरा हुआ है। जिनसे हम अपने जीवन में मार्गदर्शन हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम परिवार सरीखी संस्थाओं के प्रयास से अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। हमें भावी पीढ़ी को भगवान श्रीराम से जोड़ना चाहिए। स्वामी दिव्यानंद महाराज ने श्रद्घालुओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह श्रीराम के आदर्शों व संदेश को जीवन में धारण करें।
इस मौके पर ओमप्रकाश अरोड़ा, पवन सहगल, श्याम रहेजा, अशोक भूटानी, ललित बत्रा, पुनीत सहगल, ओमप्रकाश चौधरी, सूरज कांत बत्रा, चंद्रकांत बत्रा, सुरेंद्र भूटानी, वरुण बजाज, अनुपम, शंकर, महेश तनेजा, जितेंद्र शर्मा, नंदकिशोर, अनिल कुमार, धीरज, मुकेश आनंद, मनोज थरेजा, सतपाल बत्रा, भोज दत्त, भूषण, यश, मनोहर नारंग, सतीश छाबड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, संजय कुमार डेंबलऌा, संजय बवेजा, काव्य व रघुवीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें