फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, बांटे सैनिटरी पैड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। इनर व्हील क्लब ऑफ सोनीपत की ओर से मंगलवार को हिंदू गर्ल्स स्कूल, काठ मंडी में किशोरियों के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपमाला ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। 100 छात्राओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष डॉ. कमलेश मलिक ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपमाला का स्वागत किया। उन्होंने इनर व्हील क्लब की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। डॉ. दीपमाला ने कहा कि किशोरावस्था में स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय अभिभावकों और चिकित्सकों से साझा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. कमलेश मलिक और सुखदा नागपाल ने डॉ. दीपमाला व प्राचार्य किरण गुप्ता को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें