संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। उपमंडल के कॉलेजों में पीजी में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का रुझान कम रहा है। इस कारण 68 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने महिला कॉलेज और बड़ौता कॉलेज की 343 खाली सीटें भरने के लिए शनिवार को पोर्टल दोबारा खोल दिया है।
विद्यार्थी अब पहले आओ पहले पाओ आधार पर दाखिला ले सकेंगे। पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से 21 अगस्त तक चली थी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने 24 अगस्त को प्रथम कट ऑफ सूची जारी की थी। इस सूची में 234 विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। दाखिले के लिए 28 अगस्त तक शुल्क जमा करवानी थी। लेकिन केवल 157 विद्यार्थियों ने ही शुल्क जमा करवाई। उपमंडल के दो कॉलेजों में कुल 500 सीटें स्वीकृत हैं।
पोर्टल खुलने के बाद दाखिला प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू हो जाएगी। विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए 100 रुपये विलंब शुल्क जमा करवानी होगी। अधिकारियों के अनुसार, छह सितंबर से प्रत्येक दिन विलंब शुल्क में 100 रुपये की राशि जोड़ी जाएगी। विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ 12 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे।
इंसेट
कॉलेजवार दाखिले और खाली सीटों की संख्या
राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स दाखिले खाली सीटें
एमकॉम 20 60
एमए हिंदी 25 15
एमएससी ज्योग्राफी 59 21
एमएससी केमेस्ट्री 05 35
पीजीडीसीए 02 38
0
राजकीय कॉलेज बड़ौता
एमए राजनैतिक विज्ञान 20 20
एमएससी ज्योग्राफी 06 54
एमए हिंदी 06 54
एमए अंग्रेजी 14 46
वर्जन
विद्यार्थी आवेदन कर ले सकते हैं दाखिला
पीजी में खाली सीटों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल खोला है। विद्यार्थी आवेदन कर पहले आओ, पहले पाओ आधार पर दाखिला ले सकते हैं। -मनमोहन चहल, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना