फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो गांवों में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
फोटो : 10 : सोनीपत के पहलादपुर गांव में अवैध कॉलोनी पर चलाया जा रहा बुलडोजर। संवाद - फोटो : स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खरखौदा। शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार की तरफ से खरखौदा के दो गांवों में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। बुलडोजर चलाकर कच्चे रास्तों को उखाड़ने के साथ ही वहां पर लगाए गए खंभों को भी उखाड़ दिया। विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ टाउन प्लानर धर्मबीर खत्री की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पहलादपुर गांव में 60 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर में करीब दस एकड़ में बनाए गए कच्चे रास्तों को उखाड़ा गया। इसके साथ ही जमीन पर की गई प्लाटों की निशानदेही को भी बुलडोजर से तोड़ने का काम किया गया। इसके बाद टीम सोहटी गांव में पहुंची। जहां पर साढ़े बारह एकड़ जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई शुरू की गई।
यहां पर अवैध कालोनी बसाने वालों ने प्लाट खरीदने वालों को आकर्षित करने के लिए खंभे लगाने के साथ ही बिजली लाइन भी बिछा दी थी। इतना ही नहीं ट्रांसफार्मर तक रखे जा रहे थे, जिससे लोगों को मन में कोई भ्रम न रहे। लोगों को लगे कि काॅलोनी में मूलभूत सुविधाओं को भी अभी से मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने खंभों को उखाड़ने के साथ ही उस पर लगी तारों को भी हटाने का काम किया। इस दौरान डीटीपी नीलम शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अनिल आदि मौजूद रहे।
फोटो : 10 : सोनीपत के पहलादपुर गांव में अवैध कॉलोनी पर चलाया जा रहा बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें