फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फसल अवशेष जलाने वालों पर प्रशासन सख्त, तीन मुकदमे दर्ज

Thu, 21 Nov 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। क्षेत्र के फसल अवशेष जलाने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसके तहत जिले के तीन गांव में फसल अवशेष जलाने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव भटगांव माल्याण, बैंयापुर व खानपुर कलां में फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (हरसेक) से लोकेशन मिली। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

गांव भटगांव माल्याण में सैटेलाइट से मिली लोकेशन में फसल अवशेष जलाने की सूचना का सत्यापन किया गया तो मौके पर फसल अवशेष जले मिले। इसके बाद पटवारी ग्राम सचिव व कृषि विभाग की टीम ने किसानाें पर मुकदमा दर्ज किया। गांव बैयांपुर ग्राम सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि गांव में फसल अवशेष जलाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके बाद कृषि विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर देखा तो घटना सही पाई गई। इसके बाद किसान के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा कराया गया और ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
गांव खानपुर कलां में सैटेलाइट से धान के फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। मौके का निरीक्षण करने के बाद किसान के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया है। खेतों में धान की फसल अवशेष जलाने को लेकर प्रशासन सख्त है। बुधवार को सैटेलाइट से गांव खानपुर कलां में पराली जलाने की सूचना मिली। इसके बाद कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से पर्यवेक्षक मोहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फसल अवशेष जलाने वाले किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें