फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पठानकोट एक्सप्रेस रद्द तो ऊंचाहार व त्योहार स्पेशल 4 घंटे लेट

Thu, 21 Nov 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत स्टेशन पर सवारी गाड़ी में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिला में सर्द हवाएं चलने से स्मॉग व कोहरा के प्रभाव से भले ही आंशिक राहत मिली हो, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी का दौर जारी है। बुधवार तड़के स्मॉग का प्रभाव कम होने से जहां हाईवे पर वाहनों ने रफ्तार पकड़ी, वहीं ट्रेनों का परिचालन थोड़ा प्रभावित रहा। लगातार तीसरे दिन पठानकोट से चलकर दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 22429 व 22430 पठानकोट एक्सप्रेस रद्द रही।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य कई मेल, एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियां भी करीब एक घंटे से ज्यादा की देरी से चली। दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 14217 ऊंचाहार 4:03 घंटे, 03309 जम्मूतवी त्योहार स्पेशल 4:06 घंटे, 04581 सवारी गाड़ी 2:47 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:09 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 1:34 घंटे, 04017 सवारी गाड़ी 2:24 घंटे, 04011 सवारी गाड़ी 1:08 घंटे, 15707 आम्रपाली 1:36 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 2:14 घंटे 18309 जम्मूतवी 1:52 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12920 मालवा एक्सप्रेस 1:16 घंटे, 14034 जम्मू मेल 1:07 घंटे, 14218 ऊंचाहार 1:03 घंटे, 11842 गीता जयंती 1:14 घंटे, 04406 सवारी गाड़ी 1:34 घंटे, 04018 सवारी गाड़ी 2:34 घंटे, 04588 सवारी गाड़ी 1:23 घंटे, 15708 आम्रपाली 1:02 घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें