फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर में कट रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन सख्त

Thu, 14 Sep 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर में कट रही अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। बुधवार को एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने अपने कार्यालय में जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेश कुमार को क्षेत्र में पनप रही अवैध कॉलोनियों के संबंध में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि जिला नगर योजनाकार विभाग अवैध कॉलोनियों के खिलाफ पूरी तरह से सख्त है। पिछले दो महीने में 9 जगहों का चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही कॉलोनियों में हो रहे अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया है। साथ ही कॉलोनाइजरों पर मुकदमें भी दर्ज करवाए जा रहे हैं। एसडीएम ने निर्देश दिए कि टीम शहर में सर्वे कर नियमित रूप से उन्हें रिपोर्ट दें।

संयुक्त रूप से करेंगे कार्रवाई

बैठक के दौरान एक एसडीएम व जिला नगर योजनाकार विभाग की संयुक्त टीम का भी गठन किया गया। दोनों की संयुक्त टीमें अब नियमित रूप से गन्नौर क्षेत्र में कटने वाली अवैध कॉलोनियों पर नजर बनाए रखेगी। एसडीएम निर्मल नागर ने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


खड़ी फसल में ही काटी जा रहीं कॉलोनियां

प्रशासन की सख्ती के चलते कॉलोनाइजर भी अब शातिर हो गए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए कॉलोनाइजर खेतों में खड़ी फसल को कटवाए बिना या किसी तरह का निर्माण करवाए बिना ही प्लाटिंग की जा रही है। ऐसे कॉलोनाइजरों पर अब एसडीएम व जिला नगर योजनाकार विभाग की संयुक्त टीम नजर रखेगी। सूचना मिलने पर ऐसे कॉलोनाइजरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन क्षेत्रों में कट रहीं कॉलोनियां

बेगा, सनपेड़ा, बादशाही, बांय, सोनीपत, लल्हेड़ी रोड, टेहा गांव, खेड़ी रोड, गढ़ी झंझारा रोड, गुमड़ रोड, शहर में रेलवे रोड रजवाहे के पास अवैध कॉलोनी काटने का काम किया जा रहा है।

इन क्षेत्रों में नहीं हो सकेगी रजिस्ट्री

जिला नगर योजना विभाग पिछले दो महीनों में 9 जगहों का चिह्नित किया गया है। इन जगहों के खसरा नंबर सहित गन्नौर तहसीलदार को सौंपे गए हैं। इनमें गन्नौर-बेगा रोड पर खसरा नंबर 87/2/2, 8/2, 8/3, 9, 10/1, 11, 12/2, गन्नौर अंतरराष्ट्रीय मंडी के पीछे शाहपुर तगा के खसरा नंबर 36/3, 8, 13, 18, काली माता मंदिर के निकट खसरा नंबर 51/4, बादशाही रोड गढ़ी केसरी के खसरा नंबर 16/21/1, 25/1, सोनीपत-गन्नौर रोड पर खसरा नंबर 110/4, 6/2, 7, 8, 13, 14 व 15, सोनीपत गन्नौर निकट देवकुल स्कूल पर खसरा नंबर 110/25, 111/21, जीटी रोड काली माता मंदिर के पीछे खसरा नंबर 51/12, 13, 14, 18 व 23, फ्लाईओवर के निकट टेहा के पीछे खसरा नंबर 24/6, 7, 14, 15, 25/10, व 11 शामिल हैं। इन खसरा नंबरों को गन्नौर राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज करवा दिया गया है। इसके चलते अब इन जगहों पर रजिस्ट्री नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें