फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा सामाजिक विघटन का प्रमुख कारण : स्वामी विज्ञानानंद

Fri, 28 Nov 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज का
विज्ञापन
सोनीपत। स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने वीरवार को डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. देविंदर सिंह, कुलसचिव प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा से भेंट की। उन्होंने प्रदेश में नशामुक्त समाज निर्माण के लिए चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान संकल्प : नशा मुक्त हरियाणा पर विचार साझा किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री कृष्ण बेदी स्वयं इसका नेतृत्व कर रहे हैं। युवाओं, किसानों, मजदूरों, विभिन्न सामाजिक संगठनों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत किए जा रहे हैं।
स्वामी ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार व समाज को प्रभावित करता है। अपराध, घरेलू हिंसा, आर्थिक समस्या, सामाजिक विघटन का यह प्रमुख कारण बनता है इसलिए समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण जरूरी है।
विज्ञापन

नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती : कुलसचिव
कुलसचिव प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि नशे की समस्या किसी भी समाज के लिए गंभीर चुनौती है। युवा पीढ़ी इसके प्रभाव में आकर अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य को क्षति पहुंचा रही है। यह अत्यंत चिंता का विषय है। ऐसे में नशा मुक्त अभियान में सहयोग करना विश्वविद्यालय का कर्तव्य व जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वामी विज्ञानानंद की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को विश्वविद्यालय हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। जिले के प्रत्येक गांव, कस्बे व शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, संवाद सत्र, रैलियां, विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र स्वयंसेवक, एनएसएस, एनसीसी इकाइयां सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इस दौरान कुलपति के ओएसडी ललित कुमार, निजी सचिव राजेश कुमार, सुरक्षा सलाहकार सुधीर, डॉ. सुखविंद्र सिंह, सहायक कुलसचिव संदीप मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें