फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर देता है नशा, बनाएं दूरी : एसीपी राजपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एसीपी राजपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर देता है। नशे की गर्त में डूबा व्यक्ति न सिर्फ खुद का जीवन बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य अंधकारमय कर देता है। ऐसे में देश के भावी भविष्य युवाओं को नशे से दूर रहकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहिए। एसीपी सोमवार को मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्यातिथि विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य संजीव दहिया ने मुख्य अतिथि एसीपी राजपाल व उनके साथ पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतबीर व नारकोटिक्स विभाग से एएसआई सुरेश का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया। इंस्पेक्टर सतबीर ने कहा कि नशे की गर्त में डूब रहे युवाओं को बचाने के लिए पुलिस भी गंभीरता से काम कर रही है। नशा फैलाने वालों और नशा करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशा करना और इसका धंधा करना गंभीर अपराध है, इसमें न सिर्फ जुर्माना बल्कि सजा का भी प्रावधान है।
नारकोटिक्स विभाग से एएसआई सुरेश ने भी विद्यार्थियों को नशे से जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इससे दूरी बनाने और अपने दोस्तों व जानकारों को भी नशे से दूर करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य संजीव दहिया ने कहा कि अमर उजाला की तरफ से नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है। इस अभियान में हमारे स्कूल का चयन कर विद्यार्थियों को नशे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। सभी विद्यार्थी दी गई सीख को अपनाते हुए नशे से दूरी बनाए रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एसीपी राजपाल, पुलिस अधिकारी व अमर उजाला की टीम का आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन शिक्षक सतीश ने किया। उन्होंने इस दौरान नशे से दूरी बनाए रखने और दूसरों को भी प्रेरित करने के लिए अध्यापकों व 1200 से अधिक विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। इस दौरान शिक्षक सतीश, जोगेंद्र, कृष्ण रोहिल्ला, अध्यापिका मीना, रजनीश सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें