फोटो 49- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल की खिलाड़ी मेघा जीतने के बाद पदक पदक दि
- फोटो : शहर के मुख्य बस स्टैंड पर लगी अवैध तरीके से रेहड़ियां।
सोनीपत। 68वें राष्ट्रीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता की उपविजेता टीम का हिस्सा रही मेघा का मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 14 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित की गई थी। जिसमें मेघा ने शानदार प्रदर्शन किया था। प्राचार्य मौसमी घोषाल ने बताया कि मेघा ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में मेघा ने प्रदेश की टीम की तरफ से हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से 32 टीमों ने हिस्सा लिया था।