फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अभिनेता आलोक नाथ, श्रेयस तलपड़े समेत 13 पर धोखाधड़ी का केस

Fri, 24 Jan 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव हसनपुर के युवक ने मध्यप्रदेश के इंदौर में पंजीकृत ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट सोसाइटी के मालिक, अधिकारियों, ब्रांड एंबेसडर सहित 13 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इसमें सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता श्रेयस तलपड़े व आलोक नाथ का नाम भी दर्ज है। इन सभी पर लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया है। सोसाइटी के संचालक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई तक में बैठे हैं।
विज्ञापन


गांव हसनपुर निवासी विपुल ने डीजीपी को ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी, जालसाजी और अनुबंधीय दायित्वों के उल्लंघन की शिकायत दी है। आरोप है कि मध्यप्रदेश के इंदौर में पंजीकृत सोसाइटी का गठन बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम के तहत किया गया था। सोसाइटी 16 सितंबर, 2016 से एमपी, हरियाणा सहित कई राज्यों में कार्य कर रही है। सोसाइटी ने लोगों को झांसे में लेकर उनसे फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) और आवर्ती जमा (आरडी) जैसी बचत योजनाओं में रुपये जमा कराए। निवेशकों को आकर्षित करने को खूब प्रचार किया। जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग जुड़ते चले गए। लोगों को कहा गया कि उनकी परिपक्वता राशि (मैच्योरिटी) का भुगतान समय पर किया जाएगा। सोसाइटी ने निवेशकों को जोड़ने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की बात कही। इससे लोगों ने अपने परिचितों को जोड़ दिया। पीड़ित ने भी एक हजार के करीब लोगों को जोड़ा था। कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया।

सात साल बाद पता लगी सच्चाई

पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2016 से 2023 तक सोसाइटी ने समय पर भुगतान किया। बाद में कामकाज में गड़बड़ी हुई। प्रोत्साहन राशि, परिपक्वता राशि नहीं दी। अधिकारी बोले सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते ऐसा हो रहा है। सोसाइटी मालिकों ने बातचीत तक बंद कर दी। लोगों के रुपये फंस गए। बताया जा रहा है कि सोसाइटी के 200 से अधिक कार्यालय खोले गए थे। इनमें लाखों लोगों को जोड़ा गया था।
विज्ञापन




इन पर दर्ज कराया मुकदमा

पीड़ित ने डीजीपी को शिकायत दी है, जिस पर जांच के बाद मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में 13 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें इंदौर से नरेंद्र नेगी, दुबई निवासी समीर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, परीक्षित पारसे, मुंबई निवासी आरके शेट्टी, मुख्य ट्रेनर राजेश टैगोर, संजय मुदगिल, हरियाणा हैड पप्पू शर्मा, चंडीगढ़ निवासी आकाश श्रीवास्तव, चेस्ट ब्रांच अधिकारी रामकंवार झा पानीपत, शबाबे हुसैन के साथ ब्रांड एंबेसडर एवं अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ शामिल हैं। सोसाइटी के कार्यक्रम में अभिनेता सोनू सूद भी शामिल हो चुके हैं।

अब कागजात के दुरुपयोग का शक

सोसाइटी से जुड़े लोगों के कागजात भी लिए गए हैं। उन्हें अब कागजात के दुरुपयोग का भी शक है। उनसे फर्जी बैंक खाते खोले जा सकते हैं या धोखाधड़ी की जा सकती है। सोसाइटी बड़े होटलों में सेमिनार कराती थी। कुछ लोग अदालत में भी जा चुके हैं।
विज्ञापन




-
मामले में अधिकारियों को शिकायत मिली थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें