खरखौदा। शहर के थाना कला मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो साथी घायल हो गए। रोहतक के मदीना निवासी प्रदीप का कहना है कि वह प्लंबर का काम करते हैं, मंगलवार को रात वह किसी काम से गांव के ही साथी दिलबाग व रवि के साथ बाइक लेकर सोनीपत जा रहे थे। बाइक रवि चला रहा था। वह जब सरकारी अस्पताल के सामने से निकले, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर, रोहतक ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।