फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 15 मई से पहले धान की नर्सरी बोने पर होगी कार्रवाई

Tue, 12 May 2026 08:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
धान की नर्सरी और रोपाई को लेकर तय समय सीमा की जानकारी देते कृषि विभाग के अधिकारी। फोटो : कृषि व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। हरियाणा और पंजाब प्रिजर्वेशन ऑफ सब सॉइल वॉटर एक्ट 2009 के तहत धान की खेती में भूजल के ज्यादा दोहन को रोकने और पानी बचाने के लिए समय सीमा तय की गई है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की गई है कि 15 मई से पहले धान की नर्सरी न बोएं। 15 जून से पहले धान की रोपाई न करें।
विभाग के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने पर अधिकारियों को फसल नष्ट करने का अधिकार भी दिया गया है। ऐसे में किसान तय समय के अंदर ही धान की नर्सरी बोने और रोपाई का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग एसडीओ राजेन्द्र सिंह मेहरा ने कहा कि समय से पहले धान की खेती शुरू होने पर भूजल का अत्यधिक दोहन होता है, जिससे पानी का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसी को देखते हुए यह कानून लागू किया गया है। किसानों से सहयोग करने और पानी बचाने की हम अपील करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें