फोटो 34: सोनीपत के सेक्टर-15 में सड़क किनारे बनाई गई भट्ठी को ध्वस्त कराते सफाई निरीक्षक सुंदर
सोनीपत। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-2 का उल्लंघन करने वालाें पर नगर निगम ने सोमवार को सड़क के किनारे झोपड़ी डालकर भट्ठियां जलाकर मूंगफली भून रहे पांच लोगों पर कार्रवाई की। उनका सामान जब्त करने के साथ भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।
नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक के नेतृत्व में मंगलवार को बहालगढ़ रोड और सेक्टर 14-15 रोड पर भट्ठियों में मूंगफली भून कर बेचने वालों पर कार्रवाई की। शहर में जगह-जगह अतिक्रमण कर फुटपाथ पर दुकान चलाने वाले इन लोगों की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।
सफाई निरीक्षक ने कहा कि ग्रैप के नियमों का पालन करने के लिए कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। यह दुकानदार पाबंदी के बावजूद भट्ठियाें में मूंगफली भूनकर बेच रहे थे। ग्रैप के नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।