फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसीपी गीता फौगाट को बड़ी थाना प्रभारी की मिली कमान

Sat, 20 Dec 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19- एसीपी गीता फोगाट।
विज्ञापन
गन्नौर। एसीपी गीता फौगाट ने बड़ी थाना प्रभारी के रूप में कमान संभाल ली है। वर्तमान में वे बड़ी थाना में अतिरिक्त थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल रही थी। यहां अब थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसीपी गीता फौगाट ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। वहीं युवाओं को नशे की बजाय खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेंगी। एसीपी गीता फौगाट अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान रह चुकी हैं।
खेल करियर में उन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आठ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर सरकार ने उन्हें वर्ष 2012 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें