फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, युवक को आरोपियों ने उतारा मौत के घाट, पेट में घोंपा चाकू

Mon, 29 Sep 2025 05:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

रविवार देर रात बाइक खड़ी करने के विवाद में 30 वर्षीय ट्रक चालक पंकज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव ईशापुर खेड़ी में रविवार देर रात बाइक खड़ी करने के विवाद में 30 वर्षीय ट्रक चालक पंकज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई पवन की शिकायत पर पड़ोसी विकास उर्फ बिट्टू, उसके भाई प्रदीप और उनके पिता राज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। गांव में तनाव के हालात हैं, और पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे पंकज बाइक से घर लौटा और उसे घर के सामने खड़ा किया। इस दौरान पड़ोसियों के साथ बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में शांत हो गई। रात करीब साढ़े 12 बजे पंकज बाइक को घर के अंदर लाने बाहर निकला। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पंकज की चीख सुनकर परिजन बाहर आए, लेकिन पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए, लेकिन अधिक रक्तस्राव के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मृतक के भाई पवन ने बताया कि पंकज ट्रक चालक था और परिवार का गुजारा चलाता था। आरोपियों की घर के पास ही दुकान है, जहां वे अक्सर शराब पीते थे। पंकज ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसके चलते आरोपियों ने उससे रंजिश रखी।बरोदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें