फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस की वर्दी पहन लोगों को धमकाने का आरोपी साथी सहित गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में सेक्टर-23 के पास पकड़ा गया नकली सब इंस्पेक्टर व उसका साथी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सब इंस्पेक्टर बनकर लोगों को डरा-धमका कर वसूली करने के आरोपी व उसके साथी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-23 के पास वाहन चालकों से कागजात देखने के बहाने गाड़ी रुकवाकर वसूली करने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर शहर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पानीपत के गांव पूठर निवासी नरीन और राकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली पिस्तौल भी बरामद की है। एक आरोपी नरीन पुलिस की वर्दी में था और फर्जी पहचान पत्र लिए हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-23 के 100 फुट रोड पर दो युवक वाहन चालकों को डरा-धमका कर वसूली कर रहे हैं। उनमें एक पुलिस की वर्दी में हैं। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को आता देख युवक वहां से जाने लगे। टीम ने दोनों को काबू कर पूछताछ की तो उनकी पहचान नरीन और राकेश के रूप में दी। सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह नकली पुलिस सब इंस्पेक्टर बनकर वाहन चालकों और अन्य लोगों को डरा-धमका कर रुपये वसूलते हैं। पुलिस को उनके पास से नकली पिस्तौल, पुलिस की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र मिला। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें