सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-27 टीम ने गाड़ी का टिप ट्रेलर चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के कुतुबगढ़ निवासी धर्मसिंह उर्फ राजेश है। चोरी किया गया टिप ट्रेलर पहले ही बरामद कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जमानत में छोड़ दिया।
झज्जर जिले के गांव खोरड़ा निवासी संदीप ने 20 सितंबर को खरखौदा थाना में शिकायत दी थी कि उनकी गाड़ी चौधरी स्टोन क्रैशर बतरखेड़ी से भरकर 15 सितंबर को हापुड़ के लिए गई थी। 16 सितंबर को माल खाली होने के बाद चालक चरखी दादरी के लिये वापस आ रहा था तो गाड़ी के चालक का फोन आया था कि उनके ससुर का देहांत हो गया है। अंतिम संस्कार के बाद वह गाड़ी को चरखीदादरी लेकर आएगा। अगले दिन चालक का फोन बंद मिला। गाड़ी की जीपीएस की लोकेशन पर आए तो पिपली के पास खड़ी गाड़ी का टिप ट्रेलर नहीं मिला था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। क्राइम यूनिट सेक्टर-27 टीम ने आरोपी धर्मसिंह उर्फ राजेश को गिरफ्तार कर लिया।