फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अब डेंगू की चपेट में आ रहे बच्चे, पांच बच्चों समेत नौ मरीज मिले

Sat, 12 Oct 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत की एक कॉलोनी में बुजुर्ग के रक्त के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: स्वा
विज्ञापन
सोनीपत। लगातार मिल रहे डेंगू संक्रमित मरीज में बच्चों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पांच बच्चे व चार अन्य मरीज डेंगू संक्रमित मिले हैं। अब डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 120 पहुंच गई है। अब सुबह-शाम वातावरण में गुलाबी ठंड घुलने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। मच्छर जनित बीमारियों के मरीज रोजाना अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मच्छर जनित रोगों में कुछ दिन से उछाल आया है। डेंगू का मच्छर बच्चों को भी बीमार कर रहा है। इसके लिए अलग से सावधानी रखने की आवश्यकता है। अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं, जांच कराने के बाद कुछ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। अस्पताल में रोजाना 600 से ज्यादा मरीज बुखार की समस्या से पीड़ित पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि होती है और उनकी प्लेटलेट्स 50 हजार से कम होती है तो उन्हें भर्ती कर लिया जाता है। हालांकि वर्तमान में जिला अस्पताल में डेंगू का मरीज भर्ती नहीं है। फिलहाल ज्यादातर रोगियों में लक्षण गंभीर नहीं है और सामान्य उपचार के माध्यम इसमें आराम मिल रहा है।
इन स्थानों पर मिले डेंगू संक्रमित
खान कॉलोनी निवासी 6 वर्षीय बच्चा, राजीव नगर निवासी 12 वर्षीय बच्ची, गढ़ी ब्राह्मणान निवासी 6 वर्षीय बच्चा, राजलू गढ़ी निवासी 12 वर्षीय बच्चा, सोनीपत वार्ड नंबर 2 बस स्टैंड के नजदीक रहने वाला 8 वर्षीय बच्चा डेंगू संक्रमित मिला है। साथ ही तारा नगर निवासी 28 वर्षीय युवक, विशाल नगर निवासी 65 वर्षीय महिला, देवनगर निवासी 25 वर्षीय महिला और फौजी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय महिला की रिपोर्ट लैब से डेंगू पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन



मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों में भी डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. आशा सहरावत, जिला मलेरिया अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें