सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने कार से लैपटॉप, मोबाइल, नकदी व डेबिट कार्ड चोरी करने के आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव नाहरी पाना सिखान निवासी साहिल ने 30 मई को शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्त के साथ 25 मई की रात 1 बजे कार में सवार होकर मुरथल ढाबे पर खाना खाने आए थे। उनके पास कंपनी का लैपटॉप, मोबाइल व कंपनी के कलेक्शन के 17 हजार रुपये व डेबिट कार्ड थे। सभी को बैग में डालकर कार में रखा हुआ था। कार पार्किंग में खड़ी थी। खाना खाने के बाद पार्किंग में कार के पास आए तो बैग नहीं मिला। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर उससे चोरी किया गया लैपटॉप बरामद कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद