फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: व्यापारी से 90 हजार छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Apr 2026 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। नई सब्जी मंडी स्थित आढ़त की दुकान के व्यापारी से 90 हजार रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने गुमड़ निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 अप्रैल को अशोक नगर निवासी हरीश की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

शिकायत थी कि शाम के समय उनकी दुकान पर एक युवक पानी पीने के बहाने आया और चला गया। कुछ देर बाद दूसरा युवक आया, जिसने पहले आलू और प्याज के भाव पूछे और अचानक मेज पर रखी पन्नी में रखे रुपये व कागजात उठाकर भागने लगा।
व्यापारी ने पीछा किया लेकिन आरोपी अपने साथी के साथ दीवार कूदकर एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें