फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्रा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Wed, 03 Dec 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। एक संस्थान की छात्रा को शादी का झांसा देकर चार महीने तक यौन शोषण का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी और उसके साथी ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। छात्रा से कई बार गलत काम किया गया। छात्रा के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मूलरूप से सोनीपत के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह गोहाना के शिक्षण संस्थान की छात्रा है। सोशल मीडिया पर उसकी पहचान नवीन नामक युवक से हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि नवीन ने उसे बहाने से होटल बुलाया।
नवीन के साथ उसका साथी दीपक भी था। नवीन ने उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उसके साथ जुलाई से नवंबर तक कई बार दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करते रहे। उसने अब हिम्मत कर परिजनों को बताया और उसके बाद पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें