फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आप नेता की गिरफ्तारी के विरोध में बार का दो दिन वर्क सस्पेंड

Wed, 03 Dec 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आम आदमी पार्टी के नेता एवं अधिवक्ता देवेंद्र गौतम की गिरफ्तारी से नाराज सोनीपत बार एसोसिएशन उनके समर्थन में आ गई है। मंगलवार को बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से दो दिन तक वर्क सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया। वकीलों ने पुलिस पर गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज कर अधिवक्ता को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बार उप प्रधान सोनू भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ बिना ठोस आधार के प्राथमिकी दर्ज की गई है। वकीलों ने इसे अधिवक्ताओं की गरिमा पर हमला बताया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक प्राथमिकी रद्द नहीं होगी अदालत में वर्क सस्पेंड रखा जाएगा।
इससे पहले मंगलवार व बुधवार को वर्क सस्पेंड रखने की घोषणा की गई। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक अधिवक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं होगा विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें