फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से नकदी लूटने का आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने का आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
अवैध हथियार सहित बहालगढ़ थाना पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने गढ़ मिरकपुर के पास पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल लूट की वारदात भी कुबूल की है। गिरफ्तार आरोपी गांव नई बसौदी का रहने वाला अभिषेक है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब आरोपी को लूट के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत शर्मा ने बताया कि एएसआई अनिल कुमार की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान नई बसौदी के अभिषेक के रूप में दी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में गढ़ मिरकपुर के पास पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने की वारदात को कुबूल किया है। इसे लेकर 13 जनवरी को पहले ही उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव अहमदपुर गठीना के राहुल ने राई थाना पुलिस को बताया था कि वह निर्मल फ्यूल भारत पेट्रोलियम पर सेल्समैन है। वह अपने सहकर्मी गांव जाजल के रहने वाले अनुज के साथ ड्यूटी पर था। रात को करीब 2 बजे दो नकाबपोश युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर दोनों के मोबाइल और 47 हजार रुपये लूट लिए थे। लूट की वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बदमाशों ने उसके बाद स्यूल पंप पर व इसी रोड पर स्थित उषा किरण पेट्रोल पंप पर भी गए थे। वहां कई कर्मचारी होने के चलते वह हवाई फायर कर फरार हो गए थे। अभिषेक ने अपने साथी संग मिलकर यह वारदात करना स्वीकार किया है। अब उसे अवैध हथियार के मामले में जेल भेज दिया गया है। उसे लूट के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें