फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी साथी समेत गिरफ्तार

Sun, 15 Oct 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा क्षेत्र से दिव्यांग छात्रा को बहकाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पर बहकाकर ले जाने व दूसरे पर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के साथ ही एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ दिया है। दुष्कर्म करने का आरोपी मूलरूप से रोहतक फिलहाल खरखौदा निवासी विकास व बहकाकर ले जाने का आरोपी खरखौदा निवासी सोनू हैं।

खरखौदा क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि कई दिन पहले उनकी 16 वर्षीय दिव्यांग बेटी स्कूल गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। अपने स्तर पर उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी सोनू व उसके दोस्त विकास को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एसीपी जीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें