फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ पिलाकर महिला की हत्या का आरोप, पति व सास पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धनाना में महिला की जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप पति व सास पर लगाया गया है। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि दोनों ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उन्हें उसका इलाज भी नहीं कराने दिया। बरोदा थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत में शिव नगर निवासी रीना की शादी करीब 13 साल पहले गांव धनाना निवासी सुंदर के साथ हुई थी। उसके दो लड़के हैं, जिनमें बड़ा बेटा प्रिंस 12 और छोटा बेटा पंकज नौ साल का है। रीना के पिता राममेहर ने पुलिस को बताया कि उसका दामाद सुरेंद्र कई बार रीना के साथ झगड़ा करता था। फरवरी में भी सुरेंद्र व उसकी मां प्रेमो ने रीना के साथ मारपीट की थी। इसकी उसने पानीपत के महिला थाना पुलिस में भी शिकायत दी थी। उस दौरान गांव धानाना से महिला थाना में पंचायत गई थी, जिसमें फैसला हुआ था कि भविष्य में रीना के साथ मारपीट नहीं होगी। राममेहर ने बताया कि 11 जुलाई को रीना ने उसके पास फोन किया कि उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया है। जिससे वह परिजनों के साथ रीना के ससुराल पहुंचकर उसे इलाज के लिए ले जाने लगे। आरोप है कि सुरेंद्र व प्रेमो ने खुद उसका इलाज कराने की बात कही, जिस पर वह अपने घर आ गए। अब मंगलवार सुबह छह बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली की रीना की मौत हो गई है। राममेहर का आरोप है कि सुरेंद्र व उसकी मां प्रेमो ने रीना का इलाज नहीं करवाने दिया और न खुद इलाज करवाया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
गांव धनाना में महिला की मौत की सूचना मिली थी। उसके पिता ने पति सुरेंद्र व सास प्रेमो पर जहर पिलाकर रीना की हत्या करने का आरोप लगाया है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बदन सिंह, बरोदा थाना एसएचओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें