फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लिफ्ट देकर युवती को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती गांव जाने के लिए सोनीपत शहर में आईटीआई चौक पर सवारी का इंतजार कर रही थी। गांव के ही तीन युवकों ने उसे कार में लिफ्ट देकर गांव खेवड़ा के पास ले जाकर जबरन शराब पिलाई। उसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया है कि 16 जनवरी को वह सोनीपत के आईटीआई चौक पर खड़ी होकर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान वहां पर गांव के ही तीन युवक सुमित, नीरज और मोहित कार लेकर पहुंचे।
युवती ने बताया कि तीनों ने उसे लिफ्ट देने की बात कही। परिचित होने के कारण वह कार में बैठ गई। आरोप है कि बहालगढ़ से खेवड़ा की ओर जाते समय आरोपियों ने रास्ते में ठेके से शराब खरीदी। उन्होंने खुद पी और खेवड़ा के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर उसको भी जबरन पिलाईष
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसे गांव के पास छोड़कर भाग गए। उसने घर आकर मामले से परिवार को अवगत कराया। बाद में बहालगढ़ थाने में शिकायत दी गई।
पुलिस ने पीडि़त के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मोहित की थी कार
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस कार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है वह मोहित की थी। तीनों युवक मोहित की कार में सवार होकर आईटीआई चौक की तरफ गए थे। गांव के होने के चलते युवती तीनों को पहचानती थी। घर छोड़ने की बात कहने पर वह कार में सवार हो गई थी।
युवती ने जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश जारी है। पीडि़त का मेडिकल करवाया गया। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। -निधि नैन, एसीपी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें