फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फर्जी कागज बनवा नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोपी रिमांड पर

Fri, 23 Jan 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
आरोपी राजेश।
विज्ञापन
गन्नौर। फर्जी कागज बनाकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में पानीपत के गांव दीवाना निवासी राजेश को पुलिस ने अदालत में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव पुगथला निवासी योगेंद्र ने 13 दिसंबर 2024 को पुलिस को शिकायत दी थी कि जनवरी 2021 में पानीपत के राम कॉलोनी निवासी नारायण ने एफसीआई में नौकरी लगवाने की कहकर 7 लाख रुपये लिए थे। रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर कुल 20 लाख रुपये ठग लिए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने फर्जी ई-मेल, मेडिकल, ज्वॉइनिंग लेटर और आई कार्ड तक तैयार करके भरोसा दिलाया। बाद में करनाल रेलवे स्टेशन पर दस्तावेज चेक करवाए तो पूरी भर्ती प्रक्रिया फर्जी निकली। पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शिकायत पर गन्नौर थाने में अभियोग दर्ज किया गया था। सहायक उप निरीक्षक सुनील की टीम ने मुख्य आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लिया गया है ताकि उसके नेटवर्क को खंगाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें