फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर अधिवक्ता पर हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के अधिवक्ता गौरव शर्मा ने कुछ नकाबपोशों पर घर में घुसकर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस को शिकायत देने के साथ ही बार एसोसिएशन, खरखौदा प्रधान कमल शर्मा ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान कमल शर्मा का कहना है कि अधिवक्ता गौरव के साथ घर में घुसकर पिटाई किया जाना गंभीर विषय है। ऐसे में उनकी तरफ से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो बार की तरफ से वर्क सस्पेंड भी किया जाएगा। पीड़ित अधिवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि एक प्लॉट को लेकर न्यायालय में केस चल रहा है। उन्हें व उनके परिवार को विभिन्न तरीकों से डराने धमकाने की कोशिश की जा रही है। रात को घर में घुसकर नकाबपोश हमलावरों ने डंडों से उन पर हमला किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने पीड़ित अधिवक्ता गौरव शर्मा को आश्वासन दिया है कि इस मामले को वह गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें