फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गाड़ी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 23 Dec 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रिश्तेदार के घर जाते समय गांव खांडा में चाऊमीन खाने उतरे युवक की गाड़ी चोरी करने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव खांडा निवासी संदीप है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के साकेत स्थित अनुपम एंक्लेव फेज-2 निवासी राजेश ने पुलिस को बताया था कि वह शुक्रवार को बोलेरो गाड़ी लेकर गांव रिढाऊ स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। गांव खांडा में पहुंचने पर गाड़ी रोककर वह चाऊमीन खाने के लिए नीचे उतर गए और चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी थी। उनके नीचे उतरते ही पास में खड़े एक युवक ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए थे। वह संभल पाते इससे पहले ही युवक उनकी गाड़ी में बैठ कर गांव सेहरी की तरफ भाग गया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर चोरी की गई गाड़ी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें