फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र हत्याकांड में जींद का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। रोहतक रोड पर प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नान्हा की गोलियां मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी जींद के सुंदर नगर कॉलोनी निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। अमन पर आरोप है कि उसने हमलावरों को वारदात के लिए गाड़ी उपलब्ध करवाई थी। अदालत में पेश कर अमन से पूछताछ के लिए पुलिस ने दो दिन का रिमांड मंजूर कराया है।
वारदात 13 नवंबर को शाम करीब सवा छह बजे हुई थी। प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल अपने कार्यालय से घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में बिजेंद्र को करीब 14 गोलियां लगीं, जबकि उनकी गाड़ी पर भी कई गोलियां दागी गईं। बिजेंद्र पहल के पिता साहब सिंह की शिकायत पर सिटी थाना गोहाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। वारदात के बाद हमलावर गाड़ी में सवार होकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए आठ टीमें गठित की हैं। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी ले जाने वाले व हमला करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड की साजिश व वारदात में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें