फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आरोपी की जहर निगलने से मौत

Fri, 09 Jan 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बली कुतुबपुर गांव में पिछले महीने हुए रविंद्र उर्फ रवीश हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी दीपक बूरा (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जांच में शामिल होने से पहले ही दीपक ने कथित रूप से खेत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
14 दिसंबर को बली कुतुबपुर निवासी रविंद्र उर्फ रवीश का शव उसके खेत में घायल अवस्था में मिला था। घटनास्थल से शराब की बोतलें बरामद हुई थी। वारदात से पहले मौके पर सभी ने शराब पी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव के ही अर्जुन, दीपक बूरा और सैय्या खेड़ा निवासी बिजेंद्र समेत कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। खुबड़ू झाल चौकी पुलिस ने बिजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें