खरखौदा। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पिपली के नजदीक हुए हादसे में रोहतक के रहने वाले युवक आशीष के दोनों पैर टूट गए। हादसा बुधवार आधी रात को हुआ। पीड़ित की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गढ़ी सिसाना निवासी सुमित ने बताया कि उनके ममेरे भाई रोहतक जिले के गांव खेरड़ी निवासी आशीष का फोन आया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। वह सिविल अस्पताल खरखौदा में भर्ती है। आशीष ने बताया कि केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पिपली के पास आगे चल रहे ट्रॉला के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उनका ट्रैक्टर ट्रॉले में टकरा गया।
आशीष ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके दोनों पैर टूट गए। घायल आशीष की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद