फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ भर्ती फर्जीवाड़ा : दो लाख रुपये देकर दूसरे से दिलवाई थी लिखित परीक्षा, गिरफ्तार

विज्ञापन
सीआरपीएफ में भर्ती के लिए दूसरे से परीक्षा दिलवाने का आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। सीआरपीएफ भर्ती में हुए फर्जीवाड़े में लिखित परीक्षा दूसरे से दिलवाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पुगथला का रहने वाला सुनील कुमार उर्फ छोटू है। आरोपी ने दो लाख रुपये देकर गांव के ही युवक से परीक्षा दिलवाई थी। अब पुलिस उसका पता लगा रही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

27 अगस्त, 2019 को भर्ती बोर्ड के चेयरमैन व सीआरपीएफ चंडीगढ़ के द्वितीय कमांडेंट संजय कुमार ने राई थाना में शिकायत दी थी कि ग्रुप केंद्र खेवड़ा में सीआरपीएफ सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने दूसरे से परीक्षा दिलवाई थी। बाद में वह फिजिकल देने खुद आ गए थे। जिस पर डीआईजी (भर्ती), नई दिल्ली की तरफ से पत्र मिला था कि जिन अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी मिलान नहीं कर रही है उन्हें परीक्षा से हटा दिया जाए और उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिस पर राई पुलिस ने अंगूठे का मिलान नहीं होने पर चरखी दादरी के गांव पंडवान के अनिल कुमार, गांव रानीला के योगेश कुमार, पानीपत के गांव जलमाना के सच्चेंद्र तथा भिवानी के गांव खरक खुर्द निवासी सुरेश पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मामले में गांव गंगाना के प्रदीप, चिढ़ाना के सोनू, गांव भावड़ निवासी मोनू व आजाद, गांव बिधलान के नितिन, झज्जर के गांव लडरावण के धीरज व दुबलधन के देवेंद्र, चरखी दादरी के गांव अचीना टाल के रहने वाले दीपक, विनित, गांव भागेश्वरी का रहने वाले जगबीर, गांव सिसाना का रहने वाले अमित, रोहतक के गांव गिजी के रहने वाले संदीप, बोहर के हिमांशु, गांव बनवासा के अजय व झज्जर के सिलानी गांव के रहने वाले सोनू व पाई गांव के अनिल को पहले काबू कर लिया था। मामले में अब एसआई रणबीर सिंह की टीम ने पुगथला गांव के सुनील कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सुनील ने बताया कि उसने गांव के युवक को दो लाख देकर परीक्षा दिलवाई है। पुलिस अब उसके गांव के युवक का पता लगाएगी।
--
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसने दो लाख देकर परीक्षा दिलवाई थी। उसके स्थान पर परीक्षा देने वालों का सुराग लगाया जा रहा है। उन्हें भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणबीर सिंह, एसआई, थाना राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें