संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेक्टर-7 की एसयूएजी टीम ने अवैध हथियार मुहैया कराने के आरोपी श्यामाबाद के पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। अवैध हथियार रखने के मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले बीधल गांव के अमन को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पवन कुमार को अदालत से जमानत मिल गई है।
पुलिस के अनुसार सीएनजी पंप के पास वाहन के इंतजार में खड़े बीधल के अमन को देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। वह न्यायिक हिरासत में है। वहीं, उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने श्यामाबाद के पवन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोप है कि अमन को हथियार पवन कुमार ने मुहैया करवाया था।