फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसडीएम ने लिया यमुना का जायजा, किसानों से की बात

Thu, 21 Aug 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के बेगा यमुना घाट पर निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी लेते एसडीएम प्रवेश कादिय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम प्रवेश कादियान ने मंगलवार को यमुना का दौरा किया। उन्होंने किसानों से बातचीत की और विभिन्न स्थलों पर निरीक्षण किया।
किसानों ने उन्हें बताया कि गांव पबनेरा घाट पर यमुना के पानी से भूमि कटाव हो रहा है। इस पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई कर मिट्टी कटाव रोकने के निर्देश दिए ताकि किसानों की भूमि को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि फिलहाल यमुना का जलस्तर सामान्य है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बेगा घाट सहित अन्य ठोकरों का भी निरीक्षण किया और उनकी स्थिति को संतोषजनक पाया।
एसडीएम ने यमुना के किनारे बसे गांवों के सरपंचों को निर्देश दिए कि गांवों में ठीकरी पहरा लगाया जाए और समय-समय पर मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी 24 घंटे अपनी ड्यूटी पर तैनात रहें और सभी ठोकरों की जांच नियमित रूप से करें।
विज्ञापन

यदि कहीं मरम्मत की आवश्यकता हो तो तत्काल सुधार कार्य कराएं ताकि किसी प्रकार की आपदा से निपटा जा सके। एसडीएम प्रवेश कादियान ने गांव बड़ी के खेतों में जलभराव और दातौली में तालाब ओवरफ्लो की स्थिति का भी जायजा लिया और अधिकारियों को तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें