फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूल्हे के चचेरे भाई और उनके दोस्तों पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने गढ़ी टिकौला में बरात में आए दूल्हे के चचेरे भाई व उनके दोस्तों को रोककर हमला करने के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव टिकौला निवासी अंकित, निखिल, सौरभ व सुंदर के रूप में हुई। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव बरोदा मोर निवासी रोहित ने 27 नवंबर 2024 को शिकायत दी थी कि उनके चचेरे भाई विजय की शादी 25 नवंबर को थी। उनकी बरात गांव गढ़ी टिकौला गई थी। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने साथी सोनू, आकाश, साहिल, मनीष, सन्नी, विशाल के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर गए थे। वहां घुड़चढ़ी के दौरान डीजे पर वह और साथी नाच रहे थे। कुछ बराती रुपये फेंक रहे थे। रुपये फेंकने को लेकर वहां घोड़ी वाले श्याम के साथ उनकी व दोस्तों की कहासुनी हो गई थी। देर रात जब वह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर वापस गांव बरोदा के लिए चले तो टिकौला निवासी घोड़ी वाले श्याम व उसका बेटा और 20-25 अन्य लोग आ गए थे। वह हाथ में लाठी डंडे व रॉड लिए थे। उन्होंने उनका रास्ता रोककर हमला कर दिया था। बाद में वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। आरोपी मनीष उर्फ बाबा, सुमित उर्फ भास्कर, प्रशांत उर्फ कुकू, अमित, श्यामा व पवन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें