खरखौदा। फरमाणा गांव में रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक संजय की पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। खरखौदा थाने में संजय ने तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
संजय ने थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया है कि 28 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्त पवन के साथ घर में बैठे थे। इस दौरान गांव के ही सुखबीर, श्रीपाल और लाचा उनके घर में घुस गए। सुखबीर के पास कोई नुकीली वस्तु थी। उसने उस पर हमला कर दिया जबकि अन्य दोनों ने उनके साथ मारपीट की।
शोर सुनकर उनका दोस्त पवन परिवार के लोगों को बुलाने के लिए बाहर चला गया। इसके बाद आरोपी जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। संवाद