फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार हरियाणा पुलिस के सिपाही की मौत

विज्ञापन
सिपाही अमित कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के खांडा मार्ग बाईपास पर रविवार रात कार की टक्कर से सांपला में तैनात बाइक सवार हरियाणा पुलिस के जवान की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सिपाही के चचेरे भाई की शिकायत पर कार चाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव निजामपुर माजरा निवासी प्रवीन का कहना है कि वह रविवार को किसी काम से खरखौदा आया था। जब वह बाइक से घर निकला तो उसे खरखौदा बस स्टैंड पर उसके ताऊ का लड़का अमित कुमार भी मिल गया। वह अपनी बाइक पर था। जिस पर दोनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकल लिए। प्रवीन का कहना है कि वह अपने ताऊ के लडक़े के पीछे चल रहा था। जब वह खांडा मार्ग पर बाईपास के नजदीक पहुंचे तो रोहतक की तरफ से आ रही कार ने अमित कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अमित बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित होने के बाद कार चालक फरार हो गया। वह अपने भाई को खरखौदा सीएचसी में इलाज के लिए लेकर पहुंचा लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अमित हरियाणा पुलिस में सिपाही था और फिलहाल सांपला में तैनात था। प्रवीन की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
अमित कुमार शादी कुछ वर्ष पहले ही हुई थी। अमित के दो छोटे बच्चे हैं। जिसमें बड़ा लड़का देवीन व छोटी लड़की जोयल है। हादसे ने उनके सिर से पिता का साया सदा के लिए छीन लिया है। अमित की सड़क हादसे में मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही की मौत की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अरुण कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें