फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा: ड्यूटी से लौट रहे युवक की मौत, गांव रोहणा बाईपास पर हुई दुर्घटना

Tue, 05 Dec 2023 02:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव रोहणा निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा दीक्षित झज्जर के गांव रोहद से ड्यूटी कर वापस बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह गांव के बाहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के बाईपास पर पहुंचे तो ईको वैन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
खरखौदा थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर गांव रोहणा बाईपास पर ईको वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के ताऊ के बयान पर ईको वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
गांव रोहणा निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा दीक्षित झज्जर के गांव रोहद से ड्यूटी कर वापस बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह गांव के बाहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के बाईपास पर पहुंचे तो ईको वैन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।

उन्होंने दीक्षित को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई, रोहतक में उनके भतीजे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सतीश की शिकायत पर ईको चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें