फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथूपुर के पास जीटी रोड पर पलटा चीनी से भरा ट्रक,10 घंटे ठप रहा आवागमन

Sat, 30 Jan 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नाथूपुर के पास लेन से डिवाइडर तोड़कर दिल्ली-पानीपत मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक के पलटने से घंटों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार-शनिवार रात को हुए हादसे के बावजूद शनिवार दोपहर तक ट्रक को रास्ते से हटाने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे करीब दस घंटे तक वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रास्ता न होने से ट्रक पलटने के स्थान से वाहनों को रेंगकर गुजरना पड़ा। काफी प्रयास के बाद दूसरे ट्रक में चीनी की बोरियों को लादकर ले जाने और ट्रक को रास्ते से हटाने के बाद ही आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी राहुल कुमार चीनी का ट्रक भरकर सोनीपत से कुंडली के लिए चला था। नाथूपुर के पास जीटी रोड पर शुक्रवार रात को ट्रक के सामने एक अन्य वाहन के आ जाने से उसने ट्रक को एक तरफ मोड़ दिया। इससे ट्रक पानीपत-दिल्ली लेन से रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रक दिल्ली-पानीपत लेन पर पलट गया। इससे इसमें भरी चीनी की बोरियां बिखर गईं और दिल्ली से पानीपत आ रहे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। किसी तरह वाहनों को नाथूपुर के पास रेंगकर आगे जाना पड़ा। इससे जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरा ट्रक बुलवाकर चीनी की बोरियों को लादकर पलटे ट्रक को मार्ग से हटाया। उसके बाद वाहन चालकों का राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें