फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत

Mon, 17 Oct 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : sonipat
विज्ञापन
शहर के देवी लाल चौक पर एक कैंटर की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। गढ़ी झंझारा रोड स्थित गांधी नगर निवासी छह साल की पल्लवी उर्फ पायल अपने माता सुनीता और पिता दीपक के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर यमुना नहर में स्नान करने के लिए जा रही थी। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर के कारण ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और बच्ची सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन


सड़क पर गिरते ही पल्लवी कैंटर के पिछले टायर के नीचे आई गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।  सूचना मिलतेे ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने ई-रिक्शा और कैंटर दोनों को कब्जे मे लिया और परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यमुना स्नान के लिए जा रहा था परिवार 
गढ़ी झंझारा रोड निवासी दीपक व उसकी पत्नी सुनीता अपने डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर यमुना नहर में रीति-रिवाज निभाने के लिए अपनी ई-रिक्शा से जा रहे थे। उनके साथ उनकी बड़ी बेटी पल्लवी व परिवार के कुछ अन्य सदस्य मौजूद थे। दीपक खुद ई-रिक्शा चला रहा था। जब वे देवी लाल चौक पर पहुंचे तो ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और बच्ची सड़क पर जा गिरी। कैंटर की चपेट में आने से पल्लवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें