फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर गड्ढे के कारण अनियंत्रित हुई कार ट्रक में टकराई, चार घायल

विज्ञापन
केएमपी पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट के पास गड्ढे के कारण अनियंत्रित हुई कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यूपी के मेरठ की रहने वाली प्रिया (28) सोमवार को अपने पांच साल के बेटे जयंत, भाई विशाल (25) और उसके दोस्त शिवम (24) के साथ भिवाड़ी (राजस्थान) में अपने पति पंकज गुप्ता से मिलकर लौट रही थी। पंकज गुप्ता वहां एसआरएफ केमिकल कंपनी में कार्यरत है। चारों पंकज से मिलने के बाद मेरठ के लिए चले थे। सोमवार सुबह जब वह केएमपी जीरो प्वाइंट के पास पहुंचे तो उनकी कार का पहिया एक्सप्रेस-वे पर बने गड्ढे में चला गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में जयंत, विशाल, शिवम और प्रिया घायल हो गए। हाईवे पुलिस ने चारों को तुरंत सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उन्हें उपचार दिया गया।
केएमपी के गड्ढे बन रहे परेशानी का सबब
हादसे के बाद केएमपी हाईवे पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि केएमपी हाईवे पर बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। यहां अक्सर हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद इस एक्सप्रेस-वे की कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें