फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम घोषणाओं के कामों में लाएं तेजी : एडीसी

Mon, 27 Jul 2026 05:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने सोमवार को अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान संबंधित विभागों ने कार्य की प्रगति रिपोर्ट रखी।
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के चल रहे कार्यों की प्रगति पर विभागाध्यक्ष खुद नियमित रूप से निगरानी रखें। प्रत्येक कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि ये काम आमजन से जुड़े हैं इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों की प्रगति की स्थिति पोर्टल पर समय-समय पर अपडेट करें। जिन परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजे गए हैं या अन्य स्तर पर लंबित हैं उनकी विभागाध्यक्ष नियमित रूप से समीक्षा करें।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करने व गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान परियोजना अधिकारी जोगेंद्र लठवाल, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता कुलबीर, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें