फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं की ओर से बनाए गए पोस्टरों को देखती प्रा
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस एवं कॉमर्स विभाग की ओर से पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बीए तृतीय वर्ष की आरती ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय व द्वितीय वर्ष की यामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. उषा दहिया ने देशभक्ति और राष्ट्रीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशा रानी, डॉ. निशा दहिया व डॉ. दिव्याश्री रहीं। टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने राष्ट्र प्रेम, कर्तव्यनिष्ठ व शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। संवाद