खरखौदा। गांव किढौली पहलादपुर स्थित सेवानिवृत्त कर्नल के खेत में लगे सोलर सिंचाई सिस्टम से तार, कंट्रोलर और अन्य सामान चोरी हो गए। सेवानिवृत्त कर्नल रामपाल दहिया ने खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनके खेत में 7.5 एचपी क्षमता का सोलर सिंचाई सिस्टम लगा हुआ है। उनकी बेटी मनुश्री के नाम गांव पाई स्थित खेत में 3 एचपी क्षमता का सोलर सिस्टम लगा है। कर्नल के खेत से सोलर पैनलों से जुड़े तार और कंट्रोलर काटकर चोरी कर लिए गए। वहीं, गांव पाई स्थित उनकी बेटी के खेत से भी तार, कंट्रोलर और मोटर का सामान चोरी कर लिया गया। संवाद