नपाध्यक्ष अरुण त्यागी को अतिरिक्त उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते पार्षद। संवाद
- फोटो : 1
गन्नौर। नगरपालिका में आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं लंबे समय से ठप पड़ी हैं जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं फैमिली आईडी से संबंधित कार्य भी सुचारु रूप से नहीं चल रहा। इस समस्या को लेकर नगर पालिका पार्षदों ने नपाध्यक्ष अरुण त्यागी को अतिरिक्त उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संबंधित जोनल सिटिजन रजिस्ट्रेशन एंड रजिस्ट्रेशन मैनेजमेंट सिस्टम (जेडसीआरआइएम) ऑपरेटरों की लापरवाही के चलते फैमिली आइडी का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऑपरेटर सप्ताह में केवल तीन दिन ही आते हैं और 2-3 घंटे ही कार्यालय में दिखते हैं। जिससे लोगों की फैमिली आइडी से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा।
पार्षदों ने कहा कि आमजन को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पार्षदों व नपाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि आधार मशीन को जल्द ठीक कराया जाए। स्थायी जेडसीआरआइएम ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाए। सेवाओं को सुचारू रूप से शुरू कराया जाए।