फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवती व दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालत में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। अलग-अलग क्षेत्र से युवती व दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवती की मां का कहना है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी घर पर बगैर कुछ बताए कहीं पर चली गई, बेटी की तलाश करने के दौरान उन्हें पता चला कि पड़ोस का ही युवक कारु भी उसी दिन से लापता है। ऐसे में में उन्हें शक है कि वही युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उनका कहना है कि उनकी बेटी घर पर बगैर बताए कहीं पर चली गई। उन्हें शक है कि किसी ने उन्हें बहकाकर अपने पास छुपा रखा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। एक गांव से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 2 अप्रैल को घर से बिना बताए चली गई थी। आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। परिवार को आशंका है कि किसी ने उन्हें बहका लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें